श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर ट्रस्ट के कार्यों की राज्यपाल ने की सराहना

प्रयागराज। आज श्री काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानन्द सरस्वती जी महाराज के प्रयागराज अर्ध कुम्भ, सेक्टर 14, हर्षवर्धन मार्ग (सूरदास चौराहा के पास) स्थित शिविर में मिजोरम के राज्यपाल महामहिम कुम्भनम राजशेखरन ने पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज से आशिर्वाद प्राप्त कर जटायुपारा श्री कोडान्डा राम क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।


इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने ट्रस्ट द्वारा संचालित गतिविधियों की सराहना की एवम् ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे विस्तृत निर्माण कार्य में अपना हर सम्भव सहयोग देने का सकल्प ब्यक्त करते हुए पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य जी महाराज से जटायुपारा कोडान्डा पधार कर अपना आशिर्वाद एवम् मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह किया |

पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज ने महामहिम राज्यपाल महोदय के आग्रह को स्वीकार करते हुए कहा कि ट्रस्ट जो संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है, उस संकल्प को पूर्ण करने में सफल हो, और मैं निश्चित रूप से जटायुपारा कोडान्डा आऊँगा |

इस अवसर पर सार्वभौम विश्वगुरू स्वामी करुणानन्द सरस्वती जी महाराज, सर्वदलीय गोरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजर्षि जयपाल सिंह नयाल, प्रदेश अध्यक्ष मंगल नायर जी, ब्रह्मचारी बोहत तिवारी, स्वामी अभेदानन्द सहित सन्त, महात्मा एवम् भक्त उपस्थित थे |

Exit mobile version