न्यूज डेस्क। रात करीब साढ़े तीन बजे एक साथ 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने आतंकियों के बड़े ठिकानों पर हमला किया और उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया.
आत्मघाती हमलों की फिराक में था जैश-ए-मोहम्मद, एयर स्ट्राइक थी बेहद जरूरी- सरकार विदेश सचिव विजय गोखले
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय वायुसेना की ओर से की गई कार्रवाई पर विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है कि आत्मघाती हमलों की फिराक में जैश-ए-मोहम्मद था इसलिए एयर स्ट्राइक बेहद जरूरी थी. विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि जैश के सबसे बड़े कैंप पर वायुसेना ने हमला किया था. ये हमला बालाकोट में किया गया. हमले में सीनियर कमांडर मारे गए. एयर स्ट्राइक के दौरान वायुसेना ने आम नागरिकों का ख्याल रखा, सिर्फ आतंकी ठिकानों पर हमले किए.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने POK में घुसकर जैश के ठिकानों पर हमला किया है. बताया जाता है कि रात करीब साढ़े तीन बजे एक साथ 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने आतंकियों के बड़े ठिकानों पर हमला किया और उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया.
भारतीय वायुसेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वायुसेना के विमानों ने बीती रात नियंत्रण रेखा के पार जैश के आतंकी कैंप पर करीब 1000 किलोग्राम के बम बरसाए. अभी तक की सूचना के मुताबिक दो से तीन सौ आतंकियों के मारे जाने की सूचना है.