कल किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के मुख्यातिथ्य में होगी फूलों की होली

प्रयागराज । पहल जनकल्याण समिति एवं एम डी आर बी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में किन्नर अखाड़े के  आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज कुंभ के बाद पहली बार 23 मार्च शनिवार  को प्रयागराज के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में शहर के लोगों और श्रद्धालुओं के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण का संदेश देते हुए 51 क्विंटल गुलाब और गेंदे के फूलों के साथ अपराह्न तीन बजे से होली खेलेंगे।

मुख्य अतिथि जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम के संयोजक  डॉ वन्दना सिंह एवं कर्मचारी नेता सुनील पांडेय ने बताया कि, इस दौरान 21 प्रमुख लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

सम्मानित होने वालों में पूर्व कमिश्नर आर एस वर्मा,कारगिल युद्ध विजेता श्याम सुंदर पटेल,पूर्व अपर आयुक्त आबकारी कृष्णा चन्द्रा, त्रिशला फाउंडेशन के डॉ जितेन्द्र जैन, पहल संस्था की अध्यक्ष डॉ वन्दना सिंह, कर्मचारी नेता सुनील पाण्डेय,राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी श्री प्रवीण पाण्डेय मुख्य प्रशा0 अधिकारी एम डी आर बी एजुकेशनल ग्रुप, प्रधानाचार्या डॉ अंजू चतुर्वेदी, प्रधानाचार्या ए पी एस अमिता मिश्रा, प्रधानाचार्या ऋषिकुल मोनिका दत्त,राजकीय इण्टर कालेज के प्रदेश महामंत्री डॉ रवि भूषण यादव, अटेवा के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ हरिप्रकाश यादव,आर्य कन्या इण्टर कालेज के प्रबंधक,पंकज जायसवाल,ओम नमः शिवाय के शांतनु सिंह,शिक्षक नेता उपेन्द्र वर्मा,राम औतार गुप्ता,के पी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह ,राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ.इन्दु सिंह,राजा कमलाकर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनय प्रताप सिंह,डा0 पीयूष दीक्षित,डा0 ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी,श्री अरुण खेत्रपाल,डा0 अनिल कुमार श्रीवास्तव,डा0 नित्य नाथ पाण्डेय,श्री नीरज श्रीवास्तव,श्री दिनेश कपूर,श्री अनुग्रह नारायण पाण्डेय,श्री पंकज पाठक,श्री विद्याधर दुवेदी,श्री संजय सिंह,श्री विजय कुमार मिश्रा,श्री सूरज गुप्ता,श्री आत्मानंद सिंह,श्रीमती उम्मे तमीम,डा0 प्रमोद शुक्ला सहित गणमान्य अतिथि  सम्मानित होंगे। कार्यक्रम में किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर कामिनी, झारखंड की महामण्डलेश्वर डॉ. योगेश्वरी मां, प्रयागराज की पीठाधीश्वर टीना मा सहित अन्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ शैलेश कुमार पाण्डेय करेंगे।

Exit mobile version