पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत हुई ख़राब

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ जाने से उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। एसजीपीजीआइ में उनकी इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम हो रही है। इसके बाद एमआरआइ भी होगी।

मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 में मैनपुरी से गठबंधन प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। वहां पर 23 अप्रैल को मतदान था। मुलायम सिंह यादव 23 अप्रैल को इटावा के सैफई में मतदान करने गए थे। इटावा का सैफई मैनपुरी की जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आता है। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव अस्वस्थ होने के कारण अधिक देर तक जनसभा को संबोधित नहीं कर सके थे। मुलायम सिंह यादव की उम्र करीब 84 वर्ष हैं। वह लगातार मैनपुरी से लोकसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं, मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के सीएम और एक बार देश के रक्षा मंत्री भी रहे हैं।

Exit mobile version