प्रयागराज डेस्क। विश्व हिन्दू परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक केसर भवन में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने की
मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समाज का यह स्वर्णिम समय है हिंदू समाज के जागृत होने से फतवे आना एवं मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति पर विराम लग गया और यह भी स्पष्ट हो गया कि बिना भ्रष्टाचार एवं बिना तुष्टीकरण के भारत की सरकारी बन कर अच्छी तरह चल सकती है उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को नष्ट कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को काल्पनिक कहने वाले स्वयं समाप्त हो गए और अपने को हिंदू बताने के लिए मंदिरों का चक्कर लगा रहे हैं उन्होंने ऐसे नकली हिंदुओं से सावधान रहने की सलाह भी दी उन्होंने हिंदुओं के आराध्य भगवान श्री राम के प्राकट्य स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण का समय सन्निकट है उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का पूर्ण मत ही सभी समस्याओं का हल एवं एक राष्ट्र एक निशान एक विधान की ओर तेजी से अग्रसर है उन्होंने हिंदू समाज के हित में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का दिशानिर्देश किया
उक्त अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मुकेश जी आर एम गोयल सुरेश अग्रवाल अनिल पांडे अमित पाठक विजय पांडे अश्वनी मिश्रा गौरव जयसवाल सर्वेश मिश्रा महेंद्र मौर्य सुनील सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे