प्रयागराज। समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को खासकर युवाओं को प्रेरित करने के लिए अपने सहयोगियों के साथ सिविल लाइन चौराहे पर बैठकर मतदाताओं के बूट पॉलिश कर कहा कि देश तरक्की तभी करेगा हर वोटर जब वोट करेगा. वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है .लोकतंत्र का सम्मान करेंगे .निर्भय होकर मतदान करेंगे .नारी जब पहुंचे बूथ .लोकतंत्र को करें मजबूत आदि नारे लगाते रहेl

समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने प्रचंड धूप व लू का असर लोगों पर इस कदर हो रहा है मतदाता जागरूकता में लगे समाजसेवी मुरझा जा रहे हैं किंतु जागरूकता से पीछे नहीं हट रहे हैं तापमान की रफ्तार सभी को अपनी चपेट में ले लिया है इन दिनों आसमान से बरस रही आग समाजसेवी का मनोबल नहीं तोड़ पा रही है सुबह 10:00 बजे लू के थपेड़ों से लोग मुरझाने लगते हैं तेज गर्म हवाओं के साथ लगता है कि आग की लपटें निकल रही हैं तवे की तरह तप रही धरती लोगों को व्याकुल कर दे रही है किंतु समाजसेवी अपनी धुन में लगे हैं तेज धूप का आलम यह है कि 10:00 बजे के बाद लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं और वही समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह अपने सहयोगियों के साथ सिविल लाइन चौराहे पर मतदान अवश्य करें का संदेश मतदाताओं के बूट पॉलिश कर और अपने हाथों से पैरों में पहना कर मतदान का वचन लेकर उन्हें विदा कर रहे हैं l
समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह मतदाताओं को खून से पत्र लिखकर आग्रह कर चुके हैं कि मतदान अवश्य करें .युवाओं की चरण पादुका अपने हाथों में सजो कर मतदाताओं के बीच घूम रहे हैं समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि हर बूथ को युवाओं को जीतना है. महिला मतदाताओं को पुरुषों से ज्यादा मतदान कराना है .पहली बार मतदाता बने इक्कीसवीं सदी के युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करना और उन्हें सम्मानित करना यह हम सब का कर्तव्य है सभी ने मतदाताओं के बूट पॉलिश कर के मतदान अवश्य करें का संदेश देते हुए जागरूकता उत्पन्न कीl कार्यक्रम में डॉ रश्मि शुक्ला. अनिता राज .डॉक्टर अबरार खान . रंजीत राय. हरमन सिंह .दलजीत कौर आदि रहे