सत्संग में श्रद्धालु ने लिया संकल्प, पहले करेंगे मतदान फिर …

प्रयागराज। ओम नम: शिवाय के ईसीसी के पीछे गऊघाट पर गुरुवार को सत्संग और विशाल भण्डारे के पूर्व बडी संख्या में स्वयंसेवको और श्रद्धालुओं को लोकसभा चुनाव के दौरान सबसे पहले मतदान के लिये संकल्प दिलवाया।

गुरुदेव ने कहा कि सबसे बडा दान मतदान है। शत प्रतिशत मतदान करने से स्वस्थ्य और पूर्ण बहुमत की सरकार देश में बनती है। इससे विकास और उन्नति के लिये मजबूती के साथ रास्ता खुलता है ।

जिसका लाभ देश के सभी लोगो को मिलता है। कहा कि सभी लोग पहले मतदान के लिये परिवार, रिश्तेदार और आसपास के लोगो के साथ जाये और उसके बाद फिर कोई काम करेगे। गुरुदेव ने कहा कि विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र वाला देश भारत है जिसको हमें बचाये रखना है। तभी देश और व्यवस्था चलेगी।

इसके लिये हमें और आपको जागरुक होना है। उसके बाद श्रद्धालुओ और स्वयंसेवकों ने सत्संग के बाद विशाल भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया।

संस्था के शांतनु सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मतदान के लिये श्रद्धालुओ को जागरूक किया गया है कि वह पांचवें, छठवें और सातवें चरण के लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान जरुर करें। उन्होने कहा कि माघ मेले के दौरान माहभर चलाये जाने वाले अन्नक्षेत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Exit mobile version