सावन के प्रथम सोमवार को भोली गिरी मंदिर में लगा भक्तों का तांता

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर सिद्धपीठ श्री भोले गिरी मंदिर में लगा भक्तों का तांता इस अवसर पर सिद्ध पीठ श्री भोले गिरि मंदिर कटघर मुट्ठीगंज प्रयागराज आयोजन समिति के प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि मंदिर के पुजारी पंडित राम लाल शास्त्री ने भगवान भोलेनाथ की भोर की मंगल आरती करते हुए जग की कल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया तत्पश्चात भक्तों ने भगवान महादेव हो फल फूल बेलपत्र अर्पित कर दुग्धाभिषेक जलाभिषेक करते हुए पूजन अर्चन किया और वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के लिए कामना की।
भक्तों ने देवाधिदेव महादेव से कोरोना से मुक्ति के लिए की कामना
कामना करने वालों में राजेश केसरवानी अनिल सिंह राजू सिंह अभिलाष केसरवानी लल्लन त्रिपाठी चंदन त्रिपाठी लाल कृष्ण उपाध्याय प्रकाश शुक्ला गौरव केसरवानी सौरभ केसरवानी शिवम साहू सचिन केसरवानी आलोक वैसे अजय अग्रहरि शिव मोहन गुप्ता बृजेश श्रीवास्तव आदि सैकड़ों भक्त रहे।


