निर्वाचन आयोग ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, एन सी सी एयरफोर्स केडिट्स सहित इनका रहा सहयोग

यूपी डेस्क। निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत आज चंद्रशेखर आजाद पार्क में सिविल डिफेंस की और से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष सिविल डिफेंस के सभी वार्डों के पदाधिकारी, एनसीसी एयर फोर्स और आर्टी डिवीजन के कैडेट और आर्मी के अधिकारी, मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य सहित पार्क में टहलने वाले तमाम लोग एकत्रित हुए।

जिन्हें सबसे पहले जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से अपर जिलाधिकारी नगर अशोक कुमार कनौजिया ने मतदान की शपथ दिलाई ।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी विजय शंकर दुबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मार्तंड प्रताप सिंह तथा स्वीप के सहायक प्रभारी अधिकारी डा निरंजन सिंह उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद चंद्रशेखर आजाद पार्क में साढ़े तीन किलो मीटर के ट्रैक पर सिविल डिफेंस की ओर से रैली निकाली गई, जिसमें मॉर्निंग वॉकर एसोसिएशन के सदस्य, सिविल डिफेंस के विभिन्न वार्डों के पदाधिकारी, एनसीसी के कैडेट्स हाथों में बैनर और नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर चल रहे थे, जिसमें नैतिक, निर्भीक और शत-प्रतिशत मतदान की अपील की गई थी।रैली में अनिल कुमार चीफ वार्डन, अजीत सिंह डिप्टी चीफ वार्डन, डिवीजनल वार्डन संजीव बाजपेई, महेंद्र सक्सेना, सुधीर सक्सेना, राजीव भनोट, उप नियंत्रक ओंकार शर्मा एवं सहायक उप नियंत्रक आरके तिवारी, योगेश श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य अनय प्रताप सिंह एवं अन्य वार्डन सेवा के पदाधकारी शामिल हुए।

Exit mobile version