विश्व योग दिवस की तैयारिया शुरु-डा राधा सत्यम

प्रयागराज। क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान झूंसी में विश्व योग दिवस 21 मई की तैयारिया शुरू हो गयी है। बडी संख्या में लोग और विदेशी साधक योग दिवस की तैयारियो के लिये चल रहे योग शिविर में सुबह और शाम को शामिल होकर योग के प्रशिक्षण का लाभ ले रहे है। आश्रम की महासचिव ज्ञानमाता डा राधा सत्यम ने बताया कि सुबह और शाम दोनो पालियो में योग का प्रशिक्षण आश्रम में चल रहा है। इसमें झूंसी क्षेत्र, शहर और बडी संख्या में विदेशी शामिल हो रहे है। कहा कि विश्व योग दिवस पर 21 मई को सुबह सात बजे से आश्रम में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Exit mobile version