मध्य प्रदेश: मिर्ची बाबा ने लगाया धमकाने का आरोप, अखाड़ा परिषद के नरेन्द्र गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

वेब डेस्क। बीते सप्ताह ही बाबा राजधानी पहुंचकर जल समाधी लेने के लिए भोपाल कलेक्टर को पत्र लिख चुके थे, इसके बाद जैसे-तैसे प्रशासन ने यह मामला शांत कराया था. अब बाबा ने राजधानी के अयोध्यानगर थाने में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

आरोप। तीन हजार कॉल करवाए

वैराग्यानंद के वकील सैयद माजिद अली ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरी ने तीन हजार कॉल करवाकर वैराग्यानंद को आत्महत्या करने के लिए उकसाया और प्रताड़ित किया। इस मामले में पुलिस ने धारा 507 के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि हमने साइबर क्राइम और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की मांग की थी। अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार मीनाल रेसीडेंसी में रहने वाले 38 वर्षीय वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने पुलिस में शिकायत की थी कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव 2019 में जीत के लिए कांग्रेस का प्रचार किया था। वह चुनाव हार गए। जिसके बाद 9 मई को उन्हें मोबाइल पर धमकी दी जा रही है और आत्महत्या के उकसाया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने संत नरेंद्र गिरी पर धमकाने का मामला दर्ज किया है। एएसपी संजय साहू का कहना है कि एक पुलिस टीम को प्रयागराज भेजा जा रहा है।

Exit mobile version