वर्षा पूर्व जलभराव एवं जलनिकासी पम्प स्टेशनों का निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने आज जलभराव, जल निकासी, वर्षा एवं बाढ़ के दृष्टिगत पम्पिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रयागराज। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री मारतण्ड प्रताप सिंह ने जलभराव, जल निकासी, वर्षा एवं बाढ़ के दृष्टिगत शहर मे स्थापित पम्पिंग स्टेशनों, मोरी गेट, बख्शी बांध, ममफोर्डगंज आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता बाढ मनोज सिंह, जल संस्थान के अभियन्ता सौरभ श्रीवास्तव एवं अनूप श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अभियन्तागण रहें। निरीक्षण में सभी व्यवस्थायें दुरूस्त पायी गयी तथा ममफोर्डगंज में 10 केवीए के इंजन को दूरूस्त करने हेतु अधिशाषी अभियन्ता को निर्देशित किया गया।

Exit mobile version