फल वितरण कर मनाया सांसद रामगोपाल यादव का जन्मदिन

मेजा/ प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव एवं राज्य सभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव के 73वें जन्मदिवस पर शनिवार को सपा नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे बड़ी संख्या मे सपा नेताओं ने मेजा छेत्र के विभिन्न अस्पतालों मे भर्ती मरीजों को फल वितरित कर रामगोपाल यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने का आशीर्वाद माँगा।
मेजा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती मरीजों को फल वितरित करने के बाद वहाँ उपस्थित मरीजों के तीमारदारों एवं सैकड़ों छेत्रीय लोगों से सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने स्वास्थ्य के छेत्र मे बहुत बड़ा योगदान दिया है। इसके अलावा समाजवाद के सिद्धांतों को अंजाम देने के लिए निरंतर कर्मशील रहने वाले प्रोफेसर साहब ने हमेशा से समाज के विभिन्न वर्गों के विकास के लिए चिंतनशील रहकर समाज के सभी क्षेत्रों मे कुशलतापूर्वक कार्य किया है।

उनकी प्रेरणा से नौजवानों मे अनुशासन एवं संघर्ष के माध्यम से समाजसेवा के लिए काम करने का अवसर मिलता है। ऐसे मे वह नौजवानों के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक हैं। वक्ताओं ने प्रमुख महासचिव एवं सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा समाज एवं देश-प्रदेश के लिए किये गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना किया।


अपने नेता के जन्म दिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में नरेन्द्र सिंह के साथ अस्पताल के डाक्टर शमीम, डा. मनीषा,डा.रेशमा खान सहित समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव प्रेम चन्द्र यादव, आशीष कुमार यादव, लोहिया वाहिनी के विधान सभा अध्यक्ष फिरोज़ खान,विनोद सिंह, शिवानन्द शुक्ला, सुहैल खान, मन्नू भाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं तीमारदारों

Exit mobile version