Magh Mela-2020 : इंग्लैंड की कंपनी के हाथ में मेले का कुशल प्रबंधन, जानिए पूरी रिपोर्ट

प्रयागराज।  जीवनदायिनी गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर आयोजित होने वाले माघ मेले का इस बार विदेशी कंपनी आयोजन कराएगी। इंग्लैैंड की अर्नस्ट एंड यंग (ई एंड वाई) कंपनी को इसके लिए हायर किया गया है। कंपनी के पांच अधिकारी यहां मेले की तैयारियों को अमली जामा पहनाने में जुटे हैैं। कंपनी के अफसरों को ही टेंडर से लेकर मेले का ब्लू प्रिंट और लेआउट तक तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यही नहीं मेले से संबंधित हर कार्य पर कंपनी की नजर होगी।

पहली बार माघ मेले में किसी कंपनी को कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है

प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने पहली माघ मेले में किसी कंपनी को कंसल्टेंट नियुक्त किया है। प्राधिकरण प्रशासन का दावा है कि जिस इंग्लैैंड की कंपनी को कंल्सटेंसी दी गई है, वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। कंपनी के यंग प्रोफेशनल्स भी विज्ञान और तकनीक में दक्ष हैैं। उन्हें बाजार से लेकर प्रबंधन और व्यवस्था का बेहतर ज्ञान है। इसीलिए कंपनी की मदद ली जा रही है। कंपनी ने यहां पर अखिलेश पांडेय को प्रोजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त किया है जबकि प्रखर श्रीवास्तव, सौम्या त्रिपाठी और तथागत को अन्य पदों पर नियुक्त किया गया है। 

Exit mobile version