प्रयागराज। समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 19 दिसम्बर को जिला कचेहरी मे धरना प्रदर्शन की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा न दिए जाने से नाराज सपा नेताओं ने आज जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में एक आपात बैठक कर प्रदेश सरकार पर तानाशाही एवं लोकतन्त्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपने करनामों से बुरी तरह से घिर चुकी है l
सपा के विरोध प्रदर्शन को भारी संख्या में आम जनता का समर्थन मिलते देख घबराई प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं देकर लोकतन्त्र विरोधी कदम उठाए हैं l
बैठक में तय हुआ कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 दिसम्बर की सुबह 10 बजे पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता गण जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में पहुंचेंगे और आगे की रणनीति तय की जायगी l
बैठक में सर्व श्री कृष्णमूर्ति सिंह, सैयद इफ्तिखार हुसैन, विनोद चंद्र दुबे, नरेंद्र सिंह, पंधारी यादव, राजेंद्र सिंह पटेल, दूधनाथ पटेल, योगेश यादव, दान बहादुर सिंह मधुर, नटे चौधरी, आर. एन. यादव, राकेश सिंह, संदीप यादव, मयंक यादव, अखिलेश गुप्ता, आदिल हमजा,संदीप विश्वकर्मा, बृजेश यादव, अजीत विधायक, प्रमिल यादव, आशुतोष तिवारी, अरविंद सरोज, आदि नेतागण मौजूद थे l
दान बहादुर मधुर निवर्तमान प्रवक्ता सपा इलाहाबाद