व्यावसायिक शिक्षा और सामाजिक दायित्वों के निर्वाह के लिए आम जनों से आह्वान

प्रयागराज। गत 25 दिसम्बर को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्रीतम दास ऑडिटोरियम में “सक्षम” का जिला अधिवेशन और दिव्यांग जनों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य दिव्यांग आयुक्त भारत सरकार डा कमलेश पाण्डेय ने केन्द्र सरकार की योजनावो पर प्रकाश डाला ।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि C R C गोरखपुर के निदेशक डा रमेश जी दिव्यांग जनों के सशक्क्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासो की जानकारी दिव्यांग बंधुओ को दिया इस मौके पर भारतीय पुनर्वास परिषद भारत सरकार के गवर्निंग काउंसिल मेंबर और सक्षम के राष्ट्रीय महासचिव डा कमलकांत पाण्डेय जी दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण के लिए उनके व्यावसायिक शिक्षा और सामाजिक दायित्वों के निर्वाह के लिए आम जनों से आहवान किया ।

इस मौके पर फूलपुर सांसद श्रीमती केशरी देवी ने हर स्तर पर दिव्यांगों का सहयोग करने का आश्वासन दिया ,इस मौके पर बोलते हुए मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. एस. पी. सिंह ने नेत्र व्याधियों पर प्रकाश डाला और उसके उपचार की जानकारी दिया ,अस्थि रोग विशेषज्ञ डा जे .के .जैन जी ने सेब्रल पालिसी जैसी व्याधि और उसके निदान की जानकारी दिया ।


इस मौके पर अनेक संस्थाओं से आये हुए सैकड़ो दिव्यांग जनों का सम्मान किया गया और उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के बारे में जानकारी दिया गया ,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नागेन्द्र सिंह जी द्वारा किया गया ,मंच का संचालन आशुतोष शुक्ल द्वारा किया गया , कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम के संयोजक प्रशान्त पाण्डेय ने सभी अतिथियों, आगंतुकों और दिव्यांग जनों का आभार व्यक्त किया ,इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में डा कुलदीप पाण्डेय, डा यशोवर्धन जी ,प्रयागदत्त तिवारी जी , चेतन जी ,सतेन्द्र सिंह जी ,मुकुल मिश्रा जी ,निखिल जी , मनीष त्रिपाठी जी , उर्मिला मिश्रा जी ,राजेश जी ,मुकेश जी ,धर्मेंद्र जी ,गणेश जी ,शिवनारायण यादव जी ,उदय नारायण जी ,गणेश सिंह जी ,डा दीपक जी ,समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।

Exit mobile version