स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के शिविर का हुआ भूमि पूजन

प्रयागराज। त्रिवेणी रोड स्थित गोवर्धनमठ पुरी शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के शिविर का भूमि पूजन आज दोपहर 11:00 बजे संपन्न हुआ।

इसमें गौरी गणेश पूजन नवग्रह पूजन कलश पूजन एवं पताका पूजन आचार्य राम शंकर शुक्ल के आचार्यत्व मे वैदिक ब्राह्मणों के मध्य संपन्न हुआ जिसमें पूजन शिविर के प्रभारी प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी एवं डॉ राजेश चैतन्य ब्रह्मचारी ने किया एवं शिविर के निर्विघ्नं संपन्नता के लिए भगवती गंगा से प्रार्थना की।

जिसमें प्रमुख रुप से bjp यमुना पार अध्यक्ष विभव नाथ भारती संतोष त्रिपाठी प्रशांत कुमार मिश्रा राजीव भरद्वाज राघवानन्द व्यास इत्यादि उपस्थित रहे।

Exit mobile version