युवा संसद ने किया एनआरसी का समर्थन, दर्जनों मुस्लिम महिलाओं ने भी दी सहमति

प्रयागराज। गंगा सेना शिविर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा संसद के दूसरे दिन CAA और NRC पर आज युवा सांसदों ने अपने विचार रखे।

पक्ष की भूमिका में इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र मोहम्मद कैफ ने कहा कि नेशनल रजिस्टर सिटीजन बिल एक रजिस्टर है जिसमे भारत मे रह रहे सभी वैध नागरिकों का रिकॉर्ड रखा जाएगा जिसकी शुरुआत 2013 में सुप्रीम कोर्ट की देख रेख में असम में हुई थी फ़िलहाल यह असम के अलावा किसी अन्य राज्य में लागू नहीं है।

जिसका सभी ने करतल ध्वनि के साथ समर्थन किया। सदन में उपस्थित युवा सांसद नाज़िम खान ने कहा कि NRC के सम्बन्ध में जनजागरूकता बहुत आवश्यक है विरोधी दल NRC को गलत तरीके से प्रस्तुत करके अफवाहों के माध्यम से भोले भाले मुस्लिम भाई- बहनों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे है जिसके के लिए सभी संस्थाओं को घर घर जाकर जागरूक करना चाहिए जिसके लिये सरकार को एक निर्देश जारी करना चाहिए। NRC के विपक्ष में भी कई युवा सांसदों ने अपने विचार रखें।

आज के युवा संसद के स्पीकर ऑस्ट्रेलिया से आये पंडित देवेंद्र शर्मा रहे। युवा संसद की अध्यक्षता कर रहे अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु आचार्य स्वामी श्री आनंद गिरी ने कहा कि NRC के जरिये भारत मे अवैध तरीके से रह रहे घुसपैठियों की पहचान करने की प्रक्रिया पूरी होनी है इससे किसी भी भारतीय मुस्लिम भाई बहनों को कोई दिक्कत नहीं होगी। कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक पीयूष पंडित ने और संचालन कवि एवं लेखक शरद कुमार मिश्र ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र मिश्र एवं इरा मिश्र उपस्थित रहे। संयोजन समिति में निर्भय द्विवेदीे, शिवानी सिंह, प्रिया मौर्या, शिवम, नीरज, अनुज, अमित, आकाश आदि शामिल रहे। दर्शक दीर्घा में ऑस्ट्रेलिया से पंडित देवेंद्र शर्मा, शोभना शर्मा, संदीप तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version