संत मधुकर गोपाल दास को चादर और कंठी देकर दी गई महंत की उपाधि

प्रयागराज। माघ मेला के त्रिवेणी मार्ग खाकचौक की स्थित श्रीमद जगद्गुरु नाहर आचार्य पीठाधीश्वर स्वामी राम सुभम आचार्य के साकेत धाम आश्रम में बघेली आश्रम हरिद्वार के भागवताचार्य संत मधुकर गोपाल दास को चादर और कंठी देकर महंत की उपाधि दी गई ।

सोमवार को बिनयका महराज के साथ सैकड़ों संतों ने उनको तिलक लगाकर धर्म निष्ठा के साथ संत सेवा गरीब सेवा अतिथि सत्कार और सनातन धर्म परंपरा का पालन करने की शपथ दिलाई।

इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया इसमें सैकड़ों श्रद्धालु और संतों ने प्रसाद ग्रहण किया

Exit mobile version