जब जीव का बंधन भगवान से हो जाता है तो भव बंधन अपने आप खुल जाता है – डॉ श्याम सुंदर पाराशर

प्रयागराज। श्री राम लोचन स्वरुप ब्रह्मचारी जी महाराज के अन्न क्षेत्र पांडाल में चल रहे श्री मद्भागवत महापुराण के पंचम दिवस की कथा मे राम जन्म एवं कृष्ण जन्म का वर्णन करते हुए अंतरराष्ट्रीय कथाव्यास डॉ श्याम सुंदर पाराशर ने कृष्ण जन्म की कथा में कहा कि जब जीव का बंधन भगवान से हो जाता है तो भव बंधन अपने आप खुल जाता है।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित हो कर कथा का रसपान किये ।

स्वामी जी श्री प्रबोधश्रम जी गुरुजी श्री सर्वेश स्वरुप ब्रह्मचारी जी आयोजक श्री काशी नाथ पांडेय जी नवनीत पांडेय शंकर लाल जी उपस्थित रहे।

Exit mobile version