प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र स्थित ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी के शिविर में सोमवार को 12 बच्चों का उपनयन संस्कार वैदिक रीति रिवाज के अनुरूप संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ब्रह्मचारी जी ने कहा कि जनेऊ शिखा और टीका सनातन धर्म का प्रतीक है। उपनयन संस्कार बच्चों में अपने धर्म के प्रति आस्था पैदा करता है।
संस्कारित बच्चों से ही समाज और राष्ट्र का समुचित उत्थान हो सकता है। उपनयन संस्कार में बड़ी संख्या में संत गढ़ और आम जनमानस मौजूद रहा।