
प्रयागराज 28 फरवरी। तिरंगा यात्रा और गंगा यात्रा से क्या मंहगाई – बेरोजगारी दूर हो जायेगी किसानों की समस्याओं का समाधान हो जायेगा, 2014 मे गंगा मां ने मुझे बुलाया है का नारा दे सत्ता पर काविज होने वाले मोदी सरकार ने अब तक अरबों रुपये बरबाद कर दिया क्या एक इंच गंगा साफ हुई ?
गंगा जब तक अविरल नहीं होंगी तब तक निर्मल नहीं होगीं उक्त बातें राज्य सभा सांसद कुवंर रेवती रमण सिंह ने अशोक नगर आवास पर जमुनापार के किसानों ने अपनी समस्या के लिए मिलने आये थे उनको सम्बोधित करते हुए कहा कि आज किसानों की मेहनत को आवारा पशु चर रहें हैं।
उनकी उपज की खरीद नहीं हो रही हैं और केंद्र प्रदेश की भाजपा सरकार तिरंगा यात्रा और गंगा यात्रा निकालने में मस्त हैं आमजनता कि मूलभूत आवश्यकताओं पर से जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही हैं।इसके बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव करीब आते राममंदिर को आगे कर दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि एयर इंडिया, बीएसएनएल जैसी राष्ट्रीय धरोहर कि कम्पनी को बेचने का काम मोदी सरकार कर रोजगार छीनने का काम कर रही हैं जिससे आने वाले समय में देश पर पूंजीवादी व्यवस्था का कब्जा हो जायेगा।जिसमें गरीबों के लिए कोई स्थान नहीं होगा।
पूर्व सपा प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने कहा कि आज देश गम्भीर दौर से गुजर रहा हैं जहाँ केंद्रीय मंत्री मंच से सड़क छाप नेता की तरह सस्ती लोकप्रियता के लिए गोली मारने का आवहान करते हैं गांधी – बुद्ध के देश में ये कैसी विचारधारा पनप रही हैं ।