31 जनवरी शाम 5 बजे शुरू होगी चंद्र महादशा, इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष डेस्क। ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2018 में दो चंद्रग्रहण होंगे. ज्योतिषियों के अनुसार 31 जनवरी को पहला चंद्र ग्रहण दिखाई देगा और दूसरा चंद्र ग्रहण 27 जुलाई को दिखाई देगा. 31 जनवरी 2018 को “खग्रास चंद्र ग्रहण” पड़ रहा है. जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और पृथ्वी की छाया से चन्द्रमा का पूरा या आंशिक भाग ढक जाता है तो उसे चन्द्र ग्रहण कहते हैं. चन्द्र ग्रहण पूर्णिमा की रात ही होता है. 31 जनवरी को शाम 5 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा जो की रात 8 बजकर 42 मिनट तक समाप्त होगा. यह ग्रहण 3 घंटे 24 मिनट का रहेगा। यह ग्रहण कर्क राशि और पुष्य अश्लेषा नक्षत्र में हो रहा है और इस कारण 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत.

वृषभ-राशि वालों के लिए ये ग्रहण बहुत शुभ होने वाल है. इस राशि के लोगों को धन की प्राप्ति होगी. अगर आप कोई काम नया काम शुरू करना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए शुभ साबित होगा.

तुला-राशि के लोगों के लिए भी यह ग्रहण शुभ संकेत लेकर आयेगा. इस राशि के लोगों को सुख और समृद्धि मिलने की संभावना है. किसी ऐसे से आपकी मुलाकात होनी संभव है जो भविष्य में आपके लिए फायदे दिलाने वाला साबित होगा.

कन्या-राशि के लोगों के लिए ये ग्रहण शुभ फल लेकर आ रहा है.इस राशि के लोगों को अचानक धन का लाभ हो सकता है और साथ ही उन्नति और कामयाबी मिलेगी.

कुंभ-राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ खबर लायेगा. आपको हर काम में सफलता मिलेगी. सुख की प्राप्ति संभव होगी और धन का लाभ होगा.

सिंह-राशि वालों के लिए ये ग्रहण बढ़ोत्तरी के रूप में सामने आयेगा. धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है. ध्यान रहे आप किसी वाद-विवाद में भी फस सकते है.

Exit mobile version