मुख्यमंत्री योगी की गंगा यात्रा पर सपा ने उठाये सवाल

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी महानगर कैम्प कार्यालय सिविल लाइंस मे पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन की अध्यक्षता मे हुई। जिसमे मुख्यमंत्री योगी जी की गंगा यात्रा पर सवाल उठाते हुए इफ्तेख़ार हुसैन ने इसे प्रपंच करार दिया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि जमुनापार के सड़क पर गुजरने के नाम पर सड़कों की सफाई-धुलाई एवं रंग-रोगन मे करोड़ों रुपये खर्च हो रहा है। जबकि समूचे जमुनापार के किसान, खराब हुई फसलों तथा क्रय केन्द्रों की उदासीनता के चलते उदास हैं।

और मेजा कताई मिल एवं नैनी के समस्त कारखानों से बर्खास्त मजदूर, एवं नौकरी की आस मे बेरोजगार नौजवान हताश हैं। राज-काज मे इससे बड़ी संवेदनहीनता और संवादहीनता देखने को नही मिलेगी।
.

बैठक मे सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, नरेन्द्र सिंह सहित सन्तलाल वर्मा, दानबहादुर सिंह मधुर, मो.अस्करी, दिनेश यादव, युवराज अशोक,विवेक सिंह,अखिलेश पाण्डेय, कुशल कुमार,सन्तोष यादव आदि लोग रहे।

Exit mobile version