खाकचौक व्यवस्था समिति प्रयागराज के 3 वर्षीय कार्यकारिणी का गठन

प्रयागराज। माघ मेला खाकचौक व्यवस्था समिति प्रयागराज के 3 वर्षीय कार्यकारिणी का गठन आज विजय राम भक्तमाल बड़ा आश्रम महावीर मार्ग चौराहा रामानंद मार्ग पर अपराहन में बैठक आहूत किया गया।

जिसमें कार्यकारिणी की गठन किया गया बैठक में समस्त मुकाम धारी संत उपस्थित हुए और सभी से कार्यवाही रजिस्टर में हस्ताक्षर कराए गए कुल 190 सदस्य उपस्थित रहे बैठक का संचालन प्रधानमंत्री महंत संतोष दास सतुआ बाबा ने किया उपस्थित सदस्यों को पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई जिसकी पुष्टि की गई।

प्रस्ताव संख्या दो के संबंध में प्रधानमंत्री संतोष दास नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार करने के लिए कहा जिस पर महंत जयराम दास जी महाराज ने कहा कि पूर्व की कमेटी में चयनित पदाधिकारियों सदस्यों को पुनः चुना जाए उक्त प्रस्ताव का समर्थन महंत हिर्दय दास व महंत शशिकांत दास जी के किया जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुणे 3 वर्षों के लिए खाकचौक व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया।

संरक्षक मदन मोहन दास नरसिंह धाम वाले अध्यक्ष महंत सीताराम दास उपाध्यक्ष महंत जनमेजय शरण दास जी महाराज महामंत्री महंत सन्तोस दास सतुआ बाबा जी महाराज ओप्पो मंत्री महंत राम नरेश दास जी महाराज कोषाध्यक्ष महंत जनार्दन दास जी महाराज निरीक्षक अभिराम दास जी महाराज कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जयराम दास जी महाराज दामोदर दास जी महाराज राम सुभग दास विनायका बाबा मकसूदन दास जी महाराज सहित सभी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।

Exit mobile version