
प्रयागराज, अनुराग शुक्ला। माघ मेला के महावीर मार्ग पर गंगा पार में बसे श्री पंच भाई 13 त्यागी अखाड़ा अयोध्या का खाकचौक में बसे त्यागी नगर में बसंत पंचमी से जूना तपस्या आरंभ आरंभ हुई।
इस तपस्या में सभी साधु संत उपली का घेरा बनाकर पूजा करते हैं और धूनी लगाकर अनुष्ठान पूर्ण करते हैं ।
महंत राम संतोष दास के मुताबिक त्यागी संत महात्माओं को धुना तपस्या बसंत पंचमी को मनाई जाती है। सुबह से धुना लगा रहता है ।
स्वामी गोपाल दास जी महाराज ने बताया कि तपस्या के दौरान कोई भी संत महात्मा पानी नहीं निर्जला रहता है।