दण्डी सन्यासी परिषद के प्रयास से बना आश्रम, संगम में अब तक नहीं था कोई आश्रम

प्रयागराज। श्री मद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज संरक्षक अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के प्रयास से तैयार हुए श्री दण्डी स्वामी आश्रम अरैल प्रयागराज में भगवान शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन श्री मद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी मूनिशाआश्रम जी अगुआई में हुआ ।

इस अवसर पर अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के अध्यक्ष ब्रहमा आश्रम महाराज साथ में दण्डी सन्यासी परिषद के महामंत्री शंकर आश्रम महाराज अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्वामी विमलदेव आश्रम जी महाराज श्री मद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि प्रयाग क्षेत्र में दण्डी सन्यासी को आश्रम न होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जो कि अब आश्रम बन जाने से दण्डी सन्यासीयों को फायदा होगा।

इस अवसर सर्व पंथ के संतों को अंग वस्त्र व उचित दक्षिणा वितरण की गई इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें पंजाब हरियाणा राजस्थान महाराष्ट्र गुजरात बिहार उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे भारत से भगतों ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर श्री लालेश्वर आश्रम आनंद आश्रम तत्व बोध आश्रम देवेन्द्रानदं सरस्वती सच्चा बाबा आश्रम से चन्द्र देव मिश्र श्री मती मुन्ना देवी व अन्य संत मोजुद रहे।

Exit mobile version