यहां चलता है दंदी संतों के लिए प्रातः काल से संध्या तक चाय और जलपान का भंडारा

प्रयागराज। माघ मेला की दन्दी नगर स्थित चरखी दादरी मठ में प्रातः काल से संध्या तक चाय और जलपान का भंडारा दंडी स्वामियों के लिए रहता है ।

दिन में भागवत कथा और संध्या में रासलीला का कार्यक्रम अनावरण चलता रहता है । चरखी दादरी मठ के संत अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के अध्यक्ष ब्रह्म आश्रम जी महाराज की देखरेख में निरंतर माह तक चलता है ।

मेला के दौरान सुबह दंडी स्वामियों को चाय व जलपान की व्यवस्था कराना। उन्हें प्रसाद दिलाना और दक्षिणा वितरित करना । आश्रम में भंडारे से संबंधित व्यवस्थाओं को देखना । पीठाधीश्वर ब्रह्म आश्रम बताते हैं आश्रम चलाने के लिए काफी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती है ।आश्रम मैं निरंतर भक्तों की भीड़ आशीर्वाद लेने आते रहते हैं ।

Exit mobile version