नित्य धार्मिक कार्यक्रमों से धर्मधरा बना तीर्थराज प्रयाग

माघ मेला प्रयागराज । मछली बंदर मठ के स्वामी विमल देव जी ने बताया शास्त्रों में वर्णन है। कि माघ मेला के शिविरों में तरह तरह के धार्मिक दृश्य देखने को मिलता है।

दंडी स्वामी नगर स्थित मछली बंदर मठ में धार्मिक आयोजनों का तांता लगा हुआ है। भागवत कथा, राम कथा, नित्य हवन, रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठान निरंतर होते रहते हैं। कल सायंकाल कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।

जिसमें दूर-दूर से आए कवियों ने अपनी कविता के छाप से जनमानस में राष्ट्रभक्ति एवं भागवत भक्ति को जागृत कर दिया। इसी क्रम में मछली बंदर मठ में गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि होने के कारण गुप्त नवरात्रि का हवन करने के बाद मठ के महंत एवं अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दंडी स्वामी विमल देव आश्रम जी महाराज ने कन्या पूजन कर नवरात्रि व्रत का समापन किया।

Exit mobile version