प्रयागराज। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम महाराज जी के द्वारा श्री नागेश्वर धाम अन्न क्षेत्र सेक्टर 5 दण्डी बाडा में श्री राम कथा सुनाते हुए भक्तों को बताया की प्रत्येक मनुष्य को भगवान श्री राम के चरित्र से शिक्षा प्राप्त कर समाज में एकता भाईचारा बनाने का प्रयत्न करना चाहिए।

आज हमारे हिन्दू समाज जातीवाद मे विखंडित होने के कारण ही मुठ्ठी भर लोग हिन्दुवों के खिलाफ नाना प्रकार के अत्याचार कर रहे हैं भगवान श्री राम ने निषादराजगुह को गले लगा कर एवं माँ सबरी के जुठे बैर खा कर समाजिक एकता का एक ऐसा मिशाल कायम किया जो की मानव जीवन के लिए एकता का मार्ग एवं आपसी संगठन बना कर अपने देश और राष्ट्र के रक्षा का प्रेणा देता है।
इसलिए सभी को अपने ग्राम नगर के सभी वर्ग के लोगों को अपने साथ जोडने का प्रयत्न करना चाहिए तभी हमारा देश महान बन सकता हैं।