EXIT POLL; दिल्ली के दिल मे फिर होगी “आप” की एंट्री!

नई दिल्ली. 70 विधानसभा सीटों के लिए दिल्ली में शनिवार को शाम 6 बजे तक 57% वोट डाले गए। शाहीन बाग समेत राजधानी के कई इलाकों में दिनभर पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी कतारें देखी गईं। 6 बजे के बाद एग्जिट पोल्स आने शुरू हुए। 6एग्जिट पोल्समें अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत का अनुमान जाहिर किया जा रहा है। भाजपा फिर नंबर दो पर है, उसे अधिकतम 26 सीटें और कांग्रेस को अधिकतम 2 सीटें मिलने के अनुमान हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी आप ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं और भाजपा के खाते में केवल 3 सीटें गई थीं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020एग्जिट पोल

एग्जिट पोलआपभाजपाकांग्रेस
टाइम्स नाउ- आईपीएसओएस44260
इंडिया न्यूज-नेता53-5711-170-2
टीवी 9-भारतवर्ष-सिसरो44260
रिपब्लिक-जन की बात48-619-210-1
न्यूज एक्स-पोल स्टार50-5610-140
एबीपी न्यूज-सी वोटर49-635-190-4

मनोज तिवारी का दावा- 48 सीटें जीतेंगे

Exit mobile version