11 हजार वोल्टेज से छात्र की हुई मौत के 15 दिन बाद भी नहीं चेता बिजली विभाग, युवा कॉंग्रेस ने किया जाम, फोर्स पहुंची भागे सारे कर्मचारी

प्रयागराज। 15 दिन पहले एक छात्र की जर्जर तार टूटे होने से करंट से झुलस के मौत के बाद विभाग ने तमाम वादे किए
जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया, लेकिन JE को हटाकर खानापूर्ति कर ली गयी जबकि असली दोषी SDO, xen हैं, उन्हें कई बार पत्र लिखा गया फिर भी तार बदल नहीं पाए। अभी भी यहांं तार टूटा है। पूरे क्षेत्र का शायद बिजली विभाग नयी घटना के इंतजार में है।


इसको लेकर आज युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी के साथ चीफ कार्यालय पहुचे तो पता चला कि MD को आना है। Clive road pe meeting है, सारे कार्यकर्त वहां पहुच गए। जानकारी होते ही गुलदस्ता पकड़े खड़े थे अचानक नारों के विरोध से परेशान हो गए।

वहीं सारे कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, इतने मे चीफ, ac. Xen चुपके से भाग गए। कार्यकर्ताओं ने भागते देखा तो भगोड़ा है.. भगोड़ा है का नारा लगाया और बाहर आकर तालाबंदी कर दी।


साथ ही कहा की अगर अधिकारी वापस ना आए तो CM आ रहे उनका विरोध होगा। इसके बाद कर्मचारी ने पुलिस बुला ली ।

थानाध्यक्ष कैंट फोर्स के साथ पहुचे, और अधिकारियों से मिलने को कहा लेकिन chief और AC को बुलाने के लिए अड़े रहे। जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि उनको बुलाए तभी हटेंगे।


कार्यकर्ताओं ने बताया की अभी तक वहा वैसे ही तार झूल रहा है, उसको तत्काल सुधारा जाये मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए साथ ही arail मैना देवी के सामने पोल लगाकर लाइट दी जाए।

अध्यक्ष जितेन्द्र ने कहा कि अगर 3 दिन के अंदर ना हुआ तो हम लोग पुनः धरने पर बैठेंगे और बनारस मे युवा कॉंग्रेस MD का घेराव करेगी।


3 दिन के अंदर दोनों काम शुरू होने का आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म हुआ, लगभग 2 घण्टे चाला प्रदर्शन खत्म हुआ तब अधिकारियों ने राहत की साँस ली।

इस दौरान मुख्य रूप से जीशान अहमद,विकास सिंह पीयूष शुक्ला, विवेक ,अभिषेक शुक्ला देवा, विपिन तिवार,अमन पांडे, हेमंत तिवारी, सतीश भद्रकाली, मोनू आदि मौजूद थे।

Exit mobile version