सराफा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, रुपयों से भरा बैग लेकर फरार

प्रयागराज । शहर के अतरसुइया इलाके में उस समय सनसनी मच गई। जब एक सराफा व्यापारी की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर फरार हो गए । बदमाशो ने गोली लूट की इरादे से गोली मारी गयी थी, गोली लगने से व्यापारी नीचे गिर गया और बदमाशों ने उसके बैग में भरा रुपया लेकर फरार हो गए ।

गोली चलने की आवाज से इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल मच गया । घटनास्थल पर पहुंची अतरसुइया पुलिस ने सर्राफा व्यापारी को तत्काल जिले के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां गंभीर अवस्था में व्यापारी का इलाज चल रहा है ।वहीं पुलिस भी चौकन्नी हो गई है । और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version