प्रयागराज, ( अनुराग शुक्ला )। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट एवं श्याम मण्डल प्रयाग के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम निशान शोभायात्रा (फाल्गुन महोत्सव) प्रातः 8 बजे निशान पूजन, गणेश वन्दना, बग्गी में बाबा को विराजकर यात्रा प्रारम्भ हुई।

नगर के हजारां लोगों ने यात्रा में भाग लिया। श्याम भजन से सरोबार श्याम निशान यात्रा पत्थरचट्टी से कोठापार्चा, सुलाकी चौराहा, मानसरोवर, अग्रसेन चौराहा, मोतीमहल, सब्जी मण्डी होते हुए श्री खाटू श्याम मन्दिर (पत्थरचट्टी रामबाग) में सम्पन्न हुई।
स्थान-स्थान पर यात्रा को भव्य स्वागत व जलपान कराया गया। आकर्षण का केन्द्र बग्गी में सजे श्याम प्रभु, निशान, स्वागत, भजन रहा। रात्री में 50 लोगां का जत्था खाटूधाम सीकर के लिए जयपुर एक्सप्रेस से प्रस्थान किया।
मुख्य रूप से यात्रा में श्री सुरेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विजय कांत शर्मा, गोपाल अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मनीष रूंगटा, सक्षम लड़ीया, मनोज देवड़ा, सुशील सराफ, योगेश गोयल आदि उपस्थ्ति रहें ।