काला झंडा दिखाने वाले छात्रों, नौजवानों से कचहरी में मिले सपाई, कहा चिंता की बात नहीं, सपा करेगी पैरवी

प्रयागराज, (अनुराग शुक्ला ) । शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को प्रयागराज में आने पर उनकी सभा में बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, छात्रों, नौजवानों की समस्याओं को लेकर विरोध में काला झंडा दिखाने वाले छात्रों सर्व श्री मोहित यादव, सौरभ यादव, बबलू रावत, अतुल सिंह, अभिषेक की जिला कचेहरी मे पेशी के दौरान मिलने सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी गण सैयद इफ्तिखार हुसैन, दानबहादुर सिंह मधुर, मो अस्करी, सुशील यादव एडवोकेट, रवींद्र यादव एडवोकेट,बच्चा पासी, धीरेन्द्र कुमार, मोहित, आर. एन. यादव, शत्रु्‍धन आदि नेताओं ने मिलकर आश्वासन दिया कि आप लोंगो की पैरवी में कोई कमी नहीं की जायगी, आज इन सभी लोंगो को जेल भेज दिया गया ।


सपा नेताओं ने छात्रो, नौजवानों के ख़िलाफ़ जबरन गंभीर धाराएं लगाने पर भाजपा सरकार के इशारे पर प्रशासन के काम करने का आरोप लगाते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है । कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लोकतन्त्र में सभी का अधिकार है,

लेकिन जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने वालों को उत्पीड़न करने और जेल में जबरन डालने का काम कर रही है l समय आने पर बेरोजगार, युवा, छात्र, नौजवान, किसान, व्यापारी सभी वर्गों के लोग माकूल जवाब देंगे।

Exit mobile version