“मानस अक्षयवट” कथा कार्यक्रम के तहत अदिति मंगलदास डांस ग्रुप की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

प्रयागराज ( अनुराग शुक्ला )। “मानस अक्षयवट” कथा कार्यक्रम के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत सोमवार शाम कोअदिति मंगलदास डांस ग्रुप ने शानदार  कत्थक प्रस्तुतियां दी। टीम के कलाकारों ने अपनी बेमिसाल कत्थक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

टीम ने नमो-नमो पर शिव को समर्पित अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को वाह-वाही करने पर मजबूर कर दिया। कत्थक कलाकारों ने संगीत और ढोल की थाप पर ऐसे कदम से कदम और मुख मुद्राएं बिखेरी की दर्शक दीर्घा में बैठा हर दर्शक कलाकारों और उनकी प्रस्तुति को निहारता रहा।

ग्रुप की संगीत टीम ने अपने ढोल, हारमोनियम और मुख से ऐसे स्वर बिखेरे कि हर दर्शक उनकी कलाकारी का कायल हो गया। संगीत, स्वर और नृत्य के साथ यमुना के किनारे और मोरारीबापू की उपस्थिति के नायाब संगम ने प्रस्तुति को और बेहतर बना दिया। सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे

Exit mobile version