इलाहाबाद। कुम्भ के कार्यो की साप्ताहिक समीक्षा, कार्यो को समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराने के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखने मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने निर्देेश दिए है । उन्होंने बताया कि कुम्भ मेले में 36000 एलईडी लाइटों का उपयोग पूरे मेला क्षेत्र में किया जायेगा। कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यो की जमीनी हकीकत देखी जायेगी। एलईडी लाइटों से जगमगायेगा कुम्भ 2019 मेला क्षेत्र
इलाहाबाद कुम्भ 2019 के आयोजन को भव्य एवं दिव्य बनाने के साथ मेला को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कराये जा रहे कार्यो निरन्तर मानिटरिंग सप्ताहवार मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक कर की जा रही है।
इसी क्रम में आज मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कुम्भ मेला की साप्ताहिक समीक्षा मण्डलायुक्त के कैम्प कार्यालय स्थित त्रिवेणी सभागार में की। जिसमें लोक निर्माण विभाग, जल निगम, बिजली विभाग, सेतु निगम, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के द्वारा कराये जा रहे कार्यो की स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यो को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिये।
उन्होंने हर विभाग से कार्यो मे किसी प्रकार की समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए सम्बन्धित उच्चाधिकारियों से बैठक मे ही फोन से वार्ता कर उन पहलूओं को शीघ्र समाधान किये जाने के लिए कहा।
मेलाधिकारी ने विभागों के अधिकारियों से सीधे एवं स्पष्ट शब्दों मे कहा कि कार्यो को एक चार्ट के अनुसार तैयार कर उसी के अनुरूप कार्यो को किया जायेे तथा निरन्तर कार्यो की मानिटरिंग स्थलीय निरीक्षण कर की जायेे। जिससे कार्यो को समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराने के साथ-साथ इस बात का भी विशेष ध्यान दिया जाये कि कार्यो की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार कोई लापरवाही न हो।
उन्होंने कार्यो की डुप्लीकेशी पर भी अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी कार्य की डुप्लीकेशी न हो। उन्होंने कहा कि कार्यो में किसी प्रकार की समस्या के लिए तत्काल उन्हें अवगत कराया जाये तथा इसके लिए बैठकों का इंतजार बिल्कुल न किया जाय।
उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि कार्यो मे अतिक्रमण एवं भूमि सम्बन्धित विवादो को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाय जिससे कार्यो को समयबद्ध रूप से सम्पन्न किया जा सके।
बैठक में मेलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराये जा रहे कार्यो की वस्तुस्थिति की जानकारी लोक निर्माण विभाग के अभियन्ता से ली। मेलाधिकारी को बताया गया कि इलाहाबाद हण्डिया मार्ग का कार्य 30 प्रतिशत, सोरांव फूलपुर हण्डिया मार्ग का कार्य 36 प्रतिशत, धूमनगंज, पीपलगांव असरावल मार्ग का कार्य 20 प्रतिशत तक पूरा हो गया है इसी तरह अन्य कार्यो की प्रगति से जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के अभियन्ता ने मेलाधिकारी को बताया कि कार्यो को निर्धारित की गयी समयसीमा में पूरा कर लिया जायेगा।
मेलाधिकारी ने सेतु निगम के कार्यो की समीक्षा की जिसमें उन्हें बताया गया कि फ्लाईओवरों का कार्य किया जा रहा है। पानी की टंकी की तरफ का कार्य 40 प्रतिशत, बेगम बाजार की तरफ का कार्य 46 प्रतिशत, रामबाग की तरफ का कार्य 27 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। इसी तरह अन्य कार्यो को पूरा किया जा रहा है।
मेलाधिकारी ने कार्यो में भूमि सम्बन्धित समस्याओं को ध्यान देते हुए सम्बन्धित अधिकारियो से बैठक मे फोन से वार्ता की तथा नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया अतिक्रमण एवं भूमि सम्बन्धित समस्याओं को निस्तारित करे। मेलाधिकारी द्वारा बिजली विभाग के कार्यो की भी समीक्षा की गया। उन्होंने बिजली विभाग के द्वारा कराये जा रहे कार्यो का संज्ञान लिया।
उनको बताया गया कि कुम्भ मेले में 36000 एलईडी लाइटों का उपयोग पूरे मेला क्षेत्र में किया जायेगा। बिजली विभाग के अभियन्ता द्वारा मेलाधिकारी को यह भी बताया गया कि 2000 एलईडी लाइटों का प्रयोग ट्रायल के रूप में माघ मेला में किया गया है। मेलाधिकारी ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कराये जा रहे कार्यो की भी समीक्षा की तथा उन्हे कार्यो के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।