विद्यार्थियों संग एकजुट होकर होली मनाते दिखे सभी छात्र संगठन

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला )। आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय में होली त्योहार की छुट्टी पर वहां के विद्यार्थियों ने आज एडीसी महाविद्यालय के समीप स्थित मदन मोहन मालवीय पार्क (मिंटो पार्क) में सभी छात्र-संगठनो के नेताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली मनाई व साथ ही केक काटकर जश्न मनाया।


प्रदेश प्रवक्ता एनएसयूआई निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के बीच एकरूपता आएगी और भारत को अखण्ड बनाने की जो परिकल्पना हमारे स्वंतत्रता सेनानियों ने की थी उसे पूरा करने में सहायक होगी।
वही उपस्थित सछास नेता राहुल सिंह पटेल ने भी इस पहल की खूब सराहना की और ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही ।


साथ ही एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णुकांत मिश्र जी ने कहा कि होली हो या ईद हमने साथ मनाई है और आगे भी हम इसे बिना किसी जाति धर्म भेदभाव के मनाएंगे।
जश्न में प्रमुख रुप से अक्षित वशिष्ठ, शिवम सिंह, प्रतीश सिंह, सत्यम,अनूप पांडेय, शिवम कुमार पांडेय, शिवांश, वैभव समेत कई विद्यार्थी शामिल रहें।

Exit mobile version