प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य श्री बासुदेव यादव निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने अपने संयुक्त बयान में जिला प्रशासन से माँग की है कि शहर में भूसे की गाड़ी को आने दें l इनके रोके जाने के चलते पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है।
वहीं गाँव से आने वाले दूधियों को भी रोका जा रहा है । नेता द्वय का कहना है कि भूंसा न मिलने से जानवरों के भूखे रहने और दूधियों को रोके जाने से पूरे शहर में दूध की सप्लाई प्रभावित हो सकती है जिसके चलते विक्राल समस्या खड़ी हो जायगी ।
जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने मांग की है कि शहर में रोजी रोटी कमाने आए ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूरों, रेहड़ी वालों, को जांच के बाद उनके घरों को वापस जाने दिया जाय l चूंकि लाकडाउन 3 सप्ताह तक रहेगा ऐसे में लंबी अवधि तक बिना किसी इंतजाम के सैकड़ों की संख्या में ऐसे लोगों के शहर में रहना मुश्किल होगा l
महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो० अस्करी ने सड़क के किनारे रह रहे खानाबदोश, भीख मांगकर गुजारा करने वालों,मन्दबुद्धि व्यक्तियों,किसी कारण दूसरे शहरों से आ कर बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर फंसे लोगों आदि को जिला प्रशासन की ओर से भोजन उप लब्ध कराने की मांग की है l कहा बहोत से ऐसे लोग भी हैं जो शहर के पुराने इलाक़े में दो वक़्त की रोटी के लिए परेशान हैं ।वह सिविल लाईन्स मे अधिकारीयों को नहीं मिलेंगे उनहे मदद पहोँचाने के लिए शहर के पुराने क्षेत्रों का रुख करना होगा।मदद दिल से और बिना भेदभाव के होनी चाहिये।
मुफ्त मास्क का किया गया वितरण
शहर के पुराने इलाक़ों जागरुकता का अभाव है लोग गलियों मे भीड़ लगा कर तमाशा बनाए रहते हैं।एक दूसरे के करीब बैठने और बिना मास्क के संक्रमण का खतरा बना रहता है।आज मैने ऐसे लोग जो छोटे छोटे घर होने के कारण घर में क़ैद नहीं रह सकते ऐसे लोगों को एक दूसरे से दूरी बनाए रखने के साथ मुफ्त मे मास्क दे कर कोरोना वॉयरस के खतरों के प्रति आगाह किया और दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रभाव को कम करने मे सहयोग करने और हाँथ मुँह साफ रखने के साथ हर वक़्त मास्क लगाए रहने की बात कहते हुए जागरुक किया। तक़रीबन ६०से ७०लोगों को मुफ्त मास्क दिया.।