
इलाहाबाद। (अनुुराग शुक्ला) रामबाग चौराहा स्थित चंद्रा कोचिंग के संचालक राकेश पांडेय को आज सायं कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी सौभाग्य से गोली उनको छूते हुए बगल से निकल गई। हालांकि इसके छर्रे लगने से श्री पांडे घायल हो गए।
घटना की जानकारी होते ही कोचिंग संस्थान के छात्रों द्वारा राम बाग हनुमान मंदिर चौराहे पर चक्का जाम लगा दिया।
चक्का जाम खुलवाने के लिए कोतवाली किटगंज और मुट्ठी गंज थाने की फोर्स पहुंची, छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक चलती रही। क्षेत्राधिकारी के आने के बाद उन के आश्वासन पर छात्रों द्वारा चक्काजाम खोल दिया गया।
हंगामा कर रहे छात्रों ने कहा कि पुलिस कभी भी चौराहे पर नजर नहीं आती । छात्रों ने कहा कि 24 घंटे के अंदर हमलावारों को नहीं पकड़ा जाता तो छात्र पुनः आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।