कोरोना देश में LIVE / अब तक 3 हजार 373 मामले: एक हफ्ते में करीब 2 हजार संक्रमित बढ़े

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोनावायरस से पैदा हुए हालात को लेकर 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजनैतिक दलों के नेताओं से बात करेंगे। लॉकडाउन की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री पहली बार विपक्षी दलों के नेताओं से बात करेंगे। वे दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में पांच से ज्यादा सांसदों वाली पार्टियों के सदन में नेताओं से चर्चा करेंगे। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस दौरान कोविड-19 की रोकथाम के अलावा देशव्यापी लॉकडाउन को लेकर मंथन हो सकता है। इधऱ, देश में कोरानावायरस संक्रमण के शनिवार को 374 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु में 74 मरीज मिले। इसके बाद दिल्ली में 59, उत्तरप्रदेश में 53, महाराष्ट्र में 47, राजस्थान में 21, हरियाणा में 18, जम्मू-कश्मीर में 17, आंध्रप्रदेश में 16, कर्नाटक में 16, केरल में 11, गुजरात में 10, मध्यप्रदेश-पंजाब में 4-4, असम 2 और गोवा-छत्तीसगढ़ में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3 हजार 482 हो गई है।

देश में एक हफ्ते में ही इस बीमारी के 1 हजार 973 मरीज बढ़े हैं। 29 मार्च को कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 हजार 139 थी। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 902 है। इनमें से 2 हजार 650 का इलाज चल रहा है। 183 ठीक हुए हैं और 68 की मौत हो चुकी है।

कोरोना से जुड़े अहम अपडेट

Exit mobile version