
इलाहाबाद, (अनुराग शुक्ला)। ओम वाहेगुरु ऋषि आश्रम के शिविर में प्रतिदिन हजारों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। शिविर में माह भर चलता रहा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण दवा वितरण का लाभ भी जनता ले रही है।
देश के करीब 500 गोद लिए गांव में खाद्यान्न शिक्षा स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं कराते हैं उपलब्ध माल मेला क्षेत्र के संगम मुख्य मार्ग पर ॐ वाहेगुरु ऋषि आश्रम इंदिरापुरम नई दिल्ली का शिविर लगा हुआ है।
शिविर में पौष पूर्णिमा से लेकर माघी पूर्णिमा तक प्रतिदिन सुबह चाय नाश्ता दोपहर से शाम तक अन्य क्षेत्र एवं शाम शाम को चाय नाश्ता दिया जाता है। इस प्रकार से 1 दिन में शिविर में 5 टन खाद्यान्न की खपत हो रही है, जबकि मुख्य स्नान पर्व पर या मात्रा बढ़ जाती है।
शिविर में हजारों श्रद्धालु चाय-नाश्ता खड़ी भिक्षा अन्य क्षेत्र में प्रसाद ग्रहण करते हैं, उनको दक्षिणा भी दी जाती है।
मुख्य स्नान पर्व के 1 दिन पहले और उस दिन यह संख्या 3 गुना बढ़ जाती है शिविर के संस्थापक संत हरवंश साहिब जी हैं यह प्रतिदिन अन्य क्षेत्र के दौरान सभी श्रद्धालुओं को एवं संत महात्माओं को दक्षिणा प्रदान करते हैं।
शिविर के व्यवस्थापक स्वामी सत्यम जी महाराज ने बताया कि प्रतिदिन करीब 5 टन खाद्यान्न खर्च होता है इसमें आटा करीब 40 किण्टल, चावल 15 से 20 क्विंटल दाल और सब्जी 10 से 12 क्विंटल सहित खाद्य सामग्री होती है सामान्य दिनों में दूध 1000 से 1200 लीटर की जरूरत पड़ती है।
सत्यम महाराज ने बताया रात में श्रद्धालुओं को खिचड़ी एवं चाय सहित अन्य नाश्ता दिया जाता है उन्होंने बताया कि श्रद्धालु एवं संत-महात्मा के स्वास्थ्य जांच एवं दवाएं दी जाती हैं गरीब लोगों को गर्म कपड़े कंबल और जूते चप्पल सहित अन्य सामग्री दी जाती है।