किसानों पर दोहरी मार, कटाई के लिए जुगाड़ नहीं, अग्नि दुर्घटनाओं में फसल खाक

प्रयागराज- (अनुराग शुक्ला )। इस वक्त एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना से परेशान है और गर्मी अपने चरम पर है और लॉक डॉउन से पूरा देश बंद है लोग सरकार पर आश्रित हो गए वंही किसानों के लिए भी ये वक्त बड़ा ही भारी पड़ रहा है।

किसी तरह खेतो थोड़ा अनाज हुआ उसपे भी बिजली के चिंगारी ने पूरा अनाज को बर्बाद कर दिया। जी हाँ ये बात कोरांव खमार पट्टी बेलवनिया में कमला शंकर पांडेय पुत्र राम देव पांडेय के खेत मे भरी दोपहर में ट्रांसफर में शार्टसर्किट से एक चिंगारी जो खेतो में पड़ी देखते देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और चार विघा खेत धू धू करके जल गया।

लोगो ने कोशिश किया आग पर काबू पाने को लेकिन आग इतनी विकराल रूप लिए हुए था जिससे देखते देखते पूरी फसल जल कर खाक हो गई। अब ये देखने वाली बात हो गीं की गरीब किसान को राहत मिलती है कि नही प्रशासन की तरफ से।

Exit mobile version