
इलाहाबाद। इलाहाबाद के वरिष्ठ पत्रकार आज रात कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मारी।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता पवन दिवेदी आज रात अपने कार्यालय वापस से लौट रहे थे। तभी हादसा हुआ।
हिंदू हॉस्टल चौराहे के पास चंद शेखर आजाद पार्क के बीच में उनकी कार एक ट्रक से भिड़ गई जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
ट्रक की टक्कर की वजह से गाड़ी एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह से चिपट गया। हालांकि श्री द्विवेदी बाल बाल बच गए उनके साथ उनकी पत्नी भी थी। दोनों लोग सुरक्षित हैं। मौके पर पुलिस पहुंच गई आरोपी ट्रक चालक पर अपराध दर्ज कर लिया गया है।