नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को कहा कि कर्ज (बांड) और मुद्रा बाजार में अभी कारोबार के घंटों में कटौती 30 अप्रैल तक लागू रहेगी। केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि सरकार ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है जिसके मद्देनजर बांड और मुद्रा बाजार में कारोबार के समय में कटौती को लागू रखने का फैसला किया गया है। 

कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर रिजर्व बैंक के नियमन वाले विभिन्न बाजारों में कार्य का समय सुबह दस बजे से दो बजे तक कर दिया गया था। पहले यह व्यवस्था 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक के लिए थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है

Exit mobile version