Video: Covid-19: क्आपको मंजूर है WHO प्रमुख को ये हेल्‍थ चैलेंज ?, कर पाएंगे, है इतना विश्‍वास

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस से हो रही बर्बादी का मंजर दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा। अभी तक पूरी दुनिया इसके सामने बेबस दिखाई दे रही है। इसके बाद भी इस जंग में हार मानने को तैयार नहीं है। यही हौसला और यही विश्‍वास किसी भी जंग को जीतने में सबसे अहम भूमिका भी निभाता है।

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को वर्षों पीछे धकेल दिया है। पूरी दुनिया तालेबंदी तक सिमट गई है। सड़कें, बाजार, शॉपिंग मॉल, ऑफिस, सब कुछ सूने पड़े हैं। हर कोई घर में रहने को मजबूर है। लेकिन यही मजबूरी अब जरूरी हो गई है। एक यही चीज है जो दुनिया को सदी के इस सबसे बड़े संकट से बचा सकती है।

यही वजह है कि खुद विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के प्रमुख डॉक्‍टर टेड्रॉस एधनॉम ग्रेब्रेसस ने पूरी दुनिया को एक चैलेंज दिया है। इसका नाम है #HEALTHYATHOMECHALLENGE। डब्‍लूएचओ की तरफ से किए गए एक ट्वीट में उन्‍होंने लोगों से पूछा है कि क्‍या वो उनके इस चैलेंज को स्‍वीकार करने के लिए तैयार हैं। इसमें कहा गया है कि बताएं वो घर में खुद को स्‍वस्‍थ बनाए रखने के लिए क्‍या कुछ कर रहे हैं।

Exit mobile version