बिजली की अघोषित कटौती रोकने सपा नेता नरेंद्र सिंह की मुख्य अभियंता से चर्चा

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी कै वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने बिजली की अघोषित कटौती को रोंकने खासकर दोपहर मे कटौती न करने के लिए पहल करते हुए आज बिजली विभाग के मुख्य अभियंता से फोन पर बात कर आगाह किया एवं जनता के तरफ से दुख एवं नाराजगी ब्यक्त किया।

फोन पर वार्ता करते हुए सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा है कि मेजा मे बिजली की अनावश्यक कटौती न की जाए। खास कर दोपहर मे कटौती ठीक नही है। तथा खराब ट्रान्सफार्मर तुरंत बदले जाय।

ताकि आम जनता को परेशानी न उठानी पड़े। मुख्य अभियंता विद्युत,प्रयागराज ने सकारात्मक कदम उठाते हुए अघोषित कटौती से मेजा छेत्र को मुक्त करने का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version