प्रयागराज। समाजवादी पार्टी की माँग है कि किसानों के गेहूँ का शत प्रतिशत खरीददारी होनी चाहिए। सरकार और जिला प्रशासन से यह माँग करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस भयानक आपदा की घड़ी मे गेहूँ की बानगी और टूटन केआधार पर तौल में कटौती करने की बजाय किसानों की त्रासदी और घुटन दूर करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन सबको पता है कि असमय हुई अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से गेहूँ की फसल कमजोर हुई है, ऐसे मे क्रय केन्द्रों पर बानगी और टूटन के कारण गेहूँ की खरीद रोके जाने पर किसानों पर दोहरा मार पड़ेगा।
सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने इस वैश्विक महामारी के समय सरकार से माँग किया है कि किसानों को इस महामारी मे राहत देते हुए गेहूँ की शत प्रतिशत खरीददारी सुनिश्चित करने के साथ साथ कमजोर हुई पैदावार की भरपाई हेतु प्रति किसान कम से कम दस हजार अनुग्रह राशि प्रदान किया जाय।
पार्टी के नि वर्तमान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि किसानों की दुर्दशा पर सरकार को गंभीरता से प्रयास करना होगा।उन्होंने किसानों के नुकसान की भरपाई की माँग की है।
पार्टी के निवर्तमान प्रवक्ता दान बहादुर ‘मधुर’ ने उक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी सदैव से किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर और संवेदनशील हो समाधान की पार्टी है। आज किसान अपना गेहूँ बेचने के लिए अगर जलील होता है तो ऐसे मे समाजवादी पार्टी और पार्टी के नेताओं के मन मे सरकारी अव्यवस्था के प्रति रोष होना स्वाभाविक है। अतः सरकार को किसानों के प्रति अपना रवैया सुधारना होगा।