मजदूरो के प्रति हो रहे शोषण व अत्याचार के विरोध में एक दिवसीय उपवास

प्रयागराज । ट्रेड यूनियन कोर्डिनेशन सेंटर ( TUCC) के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर TUCC उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में प्रयागराज में प्रदेश सचिव एवं प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, भारत सरकार, प्रयागराज के सदस्य नाजिम अंसारी ने देश व प्रदेश में मजदूरो के प्रति हो रहे शोषण व अत्याचार के विरोध में एक दिवसीय उपवास रखा।

और शोषण मीडिया के माध्यम से अपनी बातो को रखते हुये उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे देश व प्रदेश में मजदूरो के साथ शोषण व अत्याचार हो रहा है उसकी मै कठोर शब्दों में निंदा करता हूँ ।

और तत्कालीन परिस्थितियों में जिस तरह से मजदूरो को दूर दराज से अपने घर पैदल आने को मजबूर होना पड़ रहा है वह अत्यंत दुःखदाई है |

इस अवसर पर उन्होंने राजापुर, गंगा नगर, सदर बाज़ार में रह रहे दिहाड़ी एवं अप्रवासी 51 मजदूरो को खाद्य सामग्री वितरित किया

समावेशी शहर प्रोग्राम से समन्वयक आर विकास ने कहा कि जहाँ एक ओर इस महामारी काल में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना असंगठित क्षेत्र के श्रमिको को उठाना पड़ रहा है वहीँ मजदूरों को 1948 में बने कानून को बदलकर धारा 1951 में बदल कर फैक्ट्री अधिनियम के तहत मजदूर को 8 घंटे के बजाय 12 घंटा कर दिया है मध्य प्रदेश सरकार इसकी घोषणा भी कर चुकी है इस कारण मजदूर काफी आहत है इस लॉक डाउन का फायदा उठाकर सरकार इस नियम को लागू की है जो बहुत ही गलत है |


सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र तिवारी दुकानजी ने कहा कि उत्तर प्रदेश असंगठित सामाजिक सुरक्षा बोर्ड जिसमे 45 तरह ( धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर कोरी जुलहा, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, कूड़ा बीनने वाला आदि) के असंगठित क्षेत्र के श्रमिको को शामिल किया गया है | उक्त बोर्ड में जल्द से जल्द पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू करने की मांग की | विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर श्री नाजिम अंसारी, आर विकास, राजेन् द्र तिवारी दुकानजी, जतिन कुमार, सुरेन्द्र कुशवाहा ने एक दिवसीय उपवास रखा और सभी मजदूरो को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की |

Exit mobile version