रिश्वत मामले में कानपुर का जीएसटी आयुक्त गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 03 फरवरी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने घूसखोरी के कथित मामले में कानपुर के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) आयुक्त संस्कार चंद एवं आठ अन्य को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई सूत्रों ने आज यहां बताया कि जांच एजेंसी को कुछ निजी लोगों एवं कारोबारियों से घूस मांगे जाने की शिकायत मिली थी।

जांच एजेंसी ने इस सिलसिले में कल 10 लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी भी दर्ज की थी।

Exit mobile version